Friday, September 22, 2023
Homeदेशभीषण हादसा,बस खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत

भीषण हादसा,बस खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत

भीषण हादसा,बस खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक बस के खाई में गिर जाने से हुए सड़क हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। घटना शनिवार तड़के हुई।

पुलिस ने पीटीआई-भाषा को बताया कि निजी बस पुणे से मुंबई जा रही थी, तभी वह नियंत्रण खो बैठी और पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर शिंग्रोबा मंदिर के पास खाई में गिर गई।

बस में करीब 40 यात्री सवार थे। वे एक पारंपरिक संगीत मंडली के सदस्य थे। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।”बस मुंबई के गोरेगांव से ‘बाजी प्रभु वादक समूह’ के सदस्यों को ले जा रही थी। वे पुणे जिले के पिंपरी चिंचवाड़ क्षेत्र में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद गोरेगांव लौट रहे थे।

बस शनिवार को 1 बजे के आसपास कार्यक्रम स्थल से निकली थी।” वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया।उन्होंने बताया कि घायलों को खोपोली ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एडिशनल एसपी अतुल जेंडे ने कहा कि मृतक और घायलों की उम्र 18 से 25 साल के बीच है।पुलिस ने कहा कि बचाव के प्रयास अभी भी जारी हैं और स्थानीय पुलिस की एक टीम और एक ट्रेकर का समूह फिलहाल राहत अभियान में लगा हुआ है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर