Sunday, October 1, 2023
Homeमध्यप्रदेशभोपाल कलेक्टर की जिम्मेदारी अब आशीष सिंह को

भोपाल कलेक्टर की जिम्मेदारी अब आशीष सिंह को

उज्जैन। राज्य सरकार ने एक बार फिर राजधानी भोपाल में कलेक्टर बदला है। कौशलेंद्र विक्रम सिंह के स्थान पर आशीष सिंह को भोपाल का नया कलेक्टर बनाया गया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार आईएएस आशीष सिंह अब भोपाल के नए कलेक्टर होंगे।

2 दिन पूर्व ही राज्य शासन ने मुख्यमंत्री के अपर सचिव रहे कौशलेंद्र विक्रम सिंह को अविनाश लवानिया के स्थान पर भोपाल कलेक्टर नियुक्त किया था। अविनाश लवानिया को भोपाल कलेक्टर से जल विकास निगम में एमडी बनाया गया था। नए आदेश के बाद लवानिया की नई पोस्टिंग एमडी एमपीआरडीसी पद पर की गई है। वहीं आशीष सिंह को भोपाल कलेक्टर की कमान सौंपी गई है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर