Advertisement

मंदिर सिक्योरिटी कार्यालय में मारपीट

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर के धनुष द्वार पर स्थित कोर सिक्योरिटी के कार्यालय में गुरुवार शाम को मारपीट की घटना हो गई। शाम करीब पांच बजे से शुरू हुआ विवाद करीब आधे घंटे तक चलता रहा। मौके पर महाकाल थाना पुलिस को भी बुलाना पड़ा। मारपीट की यह घटना सिक्योरिटी गार्ड के अधिकारी स्तर के व्यक्तियों में हुई थी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई, इस कारण मामला रफा-दफा कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक नोटिस देने की बात पर यह विवाद हुआ था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

रंजिश में युवक को डंडों से पीटा

उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के कुमरावत गांव में बुधवार शाम को मुकेश पिता बालू सेन को गांव के ही भगवान, विष्णु, ईश्वर और एक महिला जनदिशा ने किसी बात पर डंडों से पीटकर घायल कर दिया। दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है। मुकेश का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Advertisement

Related Articles

Write a review