उज्जैन। अभा कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष योगेश यादव की अनुशंसा पर नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की है जिसमें अरूण रोचवानी को पुन: प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
नवीन कार्यकारिणी में 2 उपाध्यक्ष, 7 महासचिव, 6 सचिव तथा 4 सह सचिव बनाए गए हैं। सेवादल की नई कार्यकारिणी में उज्जैन संभाग से एक मात्र अरुण रोचवानी को स्थान मिला है। श्री रोचवानी की नियुक्ति पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों तथा सेवादल के स्वयंसेवकों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है।