Sunday, June 4, 2023
Homeदेशमध्यप्रदेश में कक्षा 1st से लेकर कक्षा 12 वी तक के सभी...

मध्यप्रदेश में कक्षा 1st से लेकर कक्षा 12 वी तक के सभी स्कूल बंद

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें कई पाबंदियां लगाई गई हैं। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए 15 जनवरी से 31 जनवरी तक कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

Screenshot 20220114 131904

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निवास से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला, विकासखंड, वार्ड तथा ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों के साथ चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के मेले चाहे वाणिज्यिक हों या धार्मिक मेलों पर प्रतिबंध रहेगा।

IMG 20220114 WA0005

कोई जुलूस और रैली, राजनीतिक या सामाजिक सभा भी प्रतिबंधित रहेगी। हॉल के अंदर होने वाले कार्यक्रम में हॉल की क्षमता की 50% ही उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

समस्त राजनीतिक, धार्मिक, शैक्षणिक, मनोरंजन आदि कार्यक्रम अगर खुले में आयोजित किए जाते हैं तो अधिकतम संख्या ढाई सौ रहेगी।

बड़ी रैली, बड़ी सभा, बड़े आयोजन अभी प्रतिबंधित रहेंगे। सभी प्रकार की खेल गतिविधियां बिना दर्शकों के की जा सकेंगी।

प्री-बोर्ड की परीक्षाएं 20 जनवरी से किया जाना प्रस्तावित था उन परीक्षाओं को टेक होम एग्जाम के रूप में आयोजित किया जाए।

कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल 31 जनवरी तक बंद रहेंगे।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर

error: Alert: Content selection is disabled!!