Monday, September 25, 2023
Homeदेशमध्यप्रदेश में बड़ा हादसा....पुल से नीचे गिरी बस, 22 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा….पुल से नीचे गिरी बस, 22 लोगों की मौत

यात्रियों से भरी बस 50 फीट ऊंचे पुल से गिरी

सोमवार की सुबह मध्यप्रदेश एक बड़ा हादसा हो गया .खरगोन में बोराड नदी के पुल से एक बस के नियंत्रण खो जाने से बस पुलिया से रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरी .जिससे से 22 यात्रियों की मौत हो गई। इनमें 3 बच्चे, 9 महिलाएं और 10 पुरुष हैं।दुर्घटना दसंगा गांव में हुई, जिसके बाद अराजकता और निराशा का माहौल बन गया। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि बस, खरगोन से इंदौर जा रही थी, लगभग 50 फीट की ऊंचाई से गिर गई, जिससे जानमाल का काफी नुकसान हुआ।

खरगोन में मंगलवार सुबह 8.40 बजे एक बस 50 फीट ऊंचे पुल से गिर गई। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में मंगलवार सुबह 50 यात्रियों को ले जा रही एक बस के सूखी नदी में गिर जाने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।

खरगोन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) धर्मवीर सिंह ने कहा, “बस एक पुल की रेलिंग से टकराने के बाद एक स्थानीय नदी में गिर गई, जो सूख रही थी। डोंगर गांव के स्थानीय निवासी ने खिड़की का शीशा तोड़कर कई यात्रियों को बचाया।” स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि बस तेज गति में थी और पुल पर चालक का नियंत्रण खो गया।

पुलिस और जिला प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये और मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।

khar

यह दुर्घटना दासंगा गांव में घटी, अपने पीछे अराजकता और निराशा का एक निशान छोड़ गई। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि बस, खरगोन से इंदौर जा रही थी, लगभग 50 फीट की ऊंचाई से गिर गई, जिससे जानमाल का काफी नुकसान हुआ।

आईजी ने बताया कि खरगोन के बेजापुर से इंदौर की ओर जा रही थी। रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे जा गिरी। नदी सूखी होने के कारण अधिकतर यात्रियों को चोट लगी है, लेकिन 20 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई। रेस्क्यू जारी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया जा रहा है।

mp

कुछ लोगो ने बताया की मां शारदा ट्रेवल्स की बस में 40 से अधिक लोग सवार थे। हादसे के बाद डोंगरगांव और लोनारा गांव के ग्रामीण मौके पर जुटे। बस के कांच फोड़कर घायलों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि गांव से पांच मिनट पहले ही बस निकली थी। बस तेज रफ्तार में चल रही थी।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर