भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर चंबल संभागों में अलर्ट
दिन-रात के तापमान में इजाफा होगा, कड़ाके की ठंड पड़ेगी…
भोपाल/उज्जैन। मध्यप्रदेश में 24 घंटों के दौरान दो बार मौसम बदलेगा। अगले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा। पाकिस्तान से आने वाली ठंडी हवा 21 जनवरी से सक्रिय हो जाएगी। इससे शुक्रवार से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और ओले गिर सकते हैं। 24 जनवरी से फिर कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। 5 दिन तक शीतलहर चलेगी।
मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि 21 और 22 जनवरी को भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश और ओले गिर सकते हैं। 23 जनवरी को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। यह बारिश का अंतिम दौर हो सकता है। वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि जनवरी के आखिरी सप्ताह में कड़ाके की ठंड रहेगी। करीब पांच दिन तक प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर चल सकती है। इससे दिन में भी ठिठुरन बढ़ जाएगी।