Friday, September 22, 2023
Homeमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश :13 फरवरी से फिर लौटेगा ठंड का दौर

मध्यप्रदेश :13 फरवरी से फिर लौटेगा ठंड का दौर

भोपाल। मध्यप्रदेश में हल्की ठंड का दौर एक बार फिर लौटेगा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो अगले दो दिन तक दिन-रात के तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी होगी, लेकिन 13 फरवरी से तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट होगी। पहाड़ों में बर्फबारी का असर दिखाई देगा।

मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इससे तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दो से तीन दिन रहेगी। जब यह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तरी भारत से क्रॉस हो जाएगा, तब हमारे यहां ठंडक और बढ़ेगी। तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर जाएगा। इसका असर प्रदेश के सभी हिस्सों में देखने को मिल सकता है।

दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट

पहाड़ों पर बर्फबारी होने के कारण दिन में हल्की ठंड बढ़ी है, लेकिन सूरज की धूप चुभ रही है। गुरुवार को देश के उत्तरी हिस्से में एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पहुंच गया। इस कारण तापमान में इजाफा हो रहा है।चार से पांच दिन रहेगी ठंड- हल्की तेज ठंड का असर 3 से 4 दिन रहेगा। इसके बाद पारे में थोड़ी बढ़त होगी। चुभन वाली धूप भी रहेगी।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर