Tuesday, November 28, 2023
Homeमध्यप्रदेशमध्‍य प्रदेश : राज्‍य प्रशासनिक सेवा के 51 अधिकारियों के तबादले

मध्‍य प्रदेश : राज्‍य प्रशासनिक सेवा के 51 अधिकारियों के तबादले

भोपाल : राज्य में तबादले का दौर जारी है। बड़ी संख्या में आईएएस आईपीएस सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर से सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

मध्यप्रदेश शासन द्वारा बड़ी संख्या में राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसके लिए आदेश जारी किया गया है। 51 अधिकारियों को नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। तत्काल प्रभाव से उन्हें पदभार ग्रहण करते हुए इसकी जानकारी विभाग को उपलब्ध करानी होगी।

प्रदेश सरकार ने देर रात राज्य प्रशासनिक सेवा के 51 अधिकारियों के स्थानांतरण किए है। इसमें उज्जैन के एक संयुक्त कलेक्टर भी शामिल है। संयुक्त कलेक्टर उज्जैन जगदीश मेहरा का धार तबादला किया गया है। इधर सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रभारी डिप्टी कलेक्टर को एकतरफा कार्यमुक्त करते हुए निर्देश दिए हैं कि वे बिना विलंब के नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण कर प्रतिवेदन विभाग को भेजें।

1 2 2 2 3 1 4 5

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर