Monday, December 4, 2023
Homeउज्जैन एक्टिविटीमराठी नाटक ने दिया संस्कारों को संजोने का संदेश…

मराठी नाटक ने दिया संस्कारों को संजोने का संदेश…

स्वर संवाद के शिव-समर्थ पर्व का शुभारंभ

उज्जैन। स्वर संवाद द्वारा आगामी शिव-समर्थ पर्व 2023-24 के शुभारंभ अवसर पर रविवार को फिल्म अभिनेता मोहन जोशी अभिनीत मराठी नाटक सुमी आणि आम्ही का आयोजन पं. सूर्यनारायण व्यास संकुल, कालिदास संस्कृत अकादमी में किया गया।

अपने माता-पिता को छोड़कर विदेशों में या अन्य महानगरों में स्थायी रहने वाले युवाओं को घर लौटने का व संस्कारों को संजोने का संदेश देने वाले नाटक का यह 24वां प्रयोग था। कार्यक्रम का शुभारंभ रंग देवता पूजन से गोपाल महाकाल दंपत्ति ने किया। दीप प्रज्जवलन मिलिंद लेले ने किया। कलाकारों का स्वागत अनुपम खामगावकर, अंजली खामगावकर, दिलीप पंडित, हितैषा गोरे व डॉ. सुभाष मुजूमदार व संजीवनी मुजूमदार ने किया। जानकारी डॉ. अश्विन भागवत ने दी।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर