रामायण ज्ञान, संस्कृत श्लोक, खेलकूद प्रतियोगिता के साथ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
उज्जैन। महर्षि श्रृंग जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में समस्त समग्र श्रृंग समाज सिखवाल-सेकवाल द्वारा महर्षि श्रृंगी महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया।
समारोह में अखिल भारतीय सिखवाल महासभा पुष्कर के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजमल पण्ड्या, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष इंदिरा सुखवाल, प्रदेश अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, इन्दौर के अध्यक्ष विजय पाण्ड्या, जुगल जोशी, निवेश उपाध्याय, अपेक्षा शर्मा, उज्जैन के समाज अध्यक्ष अनिल उपाध्याय, प्रवीण भट्ट, रूपनारायण शर्मा, किशन गोपाल तिवारी, शैलेंद्र उपाध्याय, सतीश कविश्वर, जुगल तिवारी, सचिन शर्मा,
भूपेन्द्र उपाध्याय, सुनील शर्मा, रितेश शर्मा, मनीष शर्मा, राजेश सुखवाल, दिनेश बोहरा, मुकेश जोशी, डॉ संजय शर्मा, डॉ. राजीव पण्ड्या, विष्णु शर्मा सहित सैकड़ों समाजजन उपस्थित थे। इस अवसर पर रामायण ज्ञान प्रतियोगिता, संस्कृत श्लोक प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। संचालन भारती तिवारी ने किया। जानकारी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश तिवारी ने दी।