Saturday, December 9, 2023
Homeउज्जैन एक्टिविटीमहाकाल की तर्ज पर महापौर एक माह के लिए कर माफ करे

महाकाल की तर्ज पर महापौर एक माह के लिए कर माफ करे

उज्जैन। नगर वासियों के लिए महाकाल मंदिर में विशेष द्वार बनाकर दर्शन करने व निशुल्क भस्मारती की व्यवस्था की तर्ज पर अब महापौर को नगर निगम के जरिए लिए जाने वाले समस्त प्रकार के कर भी वर्षभर के लिए समाप्त करना चाहिए। यह मांग अभा मठ-मंदिर सनातन धर्म मोर्चा के अध्यक्ष किशोर सिंह कुशवाह ने की है।

उन्होंने कहा कि निगम संपत्तिकर, जलकर, सेवाकर, सफाई, कर, कचराकर आदि जो अस्पताल, होटल, गार्डन, दुकानदार और आम घरों से वसूले जाते हैं। इसमें एक माह की छूट दी जाना चाहिए एवं केवल 11 महीने का कर जनता से वसूलना चाहिए।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर