Sunday, September 24, 2023
Homeउज्जैन समाचारमहाकाल थाना पुलिस ने जब्त की चोरी की 4 गाडिय़ां

महाकाल थाना पुलिस ने जब्त की चोरी की 4 गाडिय़ां

महाकाल थाना पुलिस ने जब्त की चोरी की 4 गाडिय़ां

चारों गाडिय़ां बगैर नंबर प्लेट की

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:महाकाल थाना पुलिस ने बीती रात चोरी किए गए चार दो पहिया वाहन जब्त किए हैं। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले का खुलासा आज करेगी।

महाकाल थाना पुलिस ने मंगलवार रात करीब 10 बजे मुखबीर की सूचना पर उक्त चारों वाहन और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो पल्सर, एक राइडर और एक एक्टिवा शामिल है। चारों पर नम्बर प्लेट नहीं है।

महाकाल थाना पुलिस के अनुसार नृसिंहघाट गेट के समीप से सोहेल शाह और कांचा उर्फ राजा को गिरफ्तार कर हीरो होण्डा कम्पनी की मोटर साइकिल जब्त की। इसीप्रकार बापू नगर निवासी सोहेल हुसैन के घर से एक मोटर साइकिल जब्त की। पुलिस ने बताया कि शाजापुर के गांव मझानिया निवासी दिनेश उर्फ प्रदीप पिता शिव बंजारा से एक मोटर साइकिल जब्त की।

इधर कोडिय़ा बस्ती निवासी राज मकवाना के घर से एक एक्टिवा जब्त की और उसे गिरफ्तार किया। इन्हे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि इनका रिमाण्ड मांगा जाएगा ताकि अन्य चोरियों का खुलासा हो सके। ये सभी महाकाल थाने में बंद हैं।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर