Friday, September 22, 2023
Homeउज्जैन समाचारमहाकाल मंदिर के सामने की सड़कें ब्याज की राशि से हो रही...

महाकाल मंदिर के सामने की सड़कें ब्याज की राशि से हो रही चौड़ी..!

महाकाल मंदिर के सामने की सड़कें ब्याज की राशि से हो रही चौड़ी..!

मंत्री और विधायक का पानदरीबा व रविशंकर नगर की सड़कों के चौड़ीकरण पर जोर…

अक्षरविश्व प्रतिनिधि. उज्जैनस्मार्ट सिटी को सरकार से मिली राशि के ब्याज से महाकाल मंदिर के सामने 300 मीटर और 180 मीटर लंबी दो सड़कों को 24 मीटर चौड़ा किया जा रहा है, लेकिन उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, विधायक पारस जैन और यूडीए अध्यक्ष श्याम बंसल ने पानदरीबा और गदापुलिया से रविशंकर नगर की सड़कों के चौड़ीकरण पर जोर दिया है।

सड़कों के भूमिपूजन के बाद शुक्रवार शाम को महाकाल लोक में प्रशासन ने संयुक्त रूप से योजनाओं का प्रेजेंटेशन दिया। इस दौरान मंत्री डॉ. यादव ने इस बात पर जोर दिया कि गदापुलिया से रविशंकर नगर की ओर जाने वाली सड़क पर ज्यादा दबाव रहता है।

इनको चौड़ा करने की जरूरत है। इसी तरह महाकाल सवारी मार्ग को पानदरीबा होते हुए रामानुजकोट तक चौड़ा किया जाए। अधिकारियों ने कहा अभी इसके लिए बजट नहीं है। सरकार से पैसा मिलने के बाद ही ये काम हो सकेंगे।

महापौर मुकेश टटवाल ने बताया स्मार्ट सिटी के पास सरकार से फंड आया था। इसके ब्याज के 24 करोड़ रुपए जमा हैं। इसमें से अभी 18 करोड़ रुपए खर्च कर महाकाल मंदिर के सामने 300 मीटर और गुदरी चौराहा तक 180 मीटर की रोड को 24 मीटर किया जा रहा है। अन्य चौड़ीकरण दो चरणों में करने की योजना है।

अब मुख्यमंत्री से मिलेंगे जनप्रतिनिधि

सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर मंत्री डॉ. यादव, विधायक जैन आदि प्रशासन की योजना से सहमत नजऱ नहीं आए। जल्द ही इसको लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी। सभी जनप्रतिनिधि पूरे महाकाल सवारी मार्ग के चौड़ीकरण पर प्रशासन पर जोर देते नजर आए।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर