Advertisement

महाकाल मंदिर में सबसे पहली मनाई गई दीपावली, फुलझड़ी से हुई आरती

उज्जैन। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में आज भस्मारती में दीपावली मनाई गई। यहां पुजारी परिवार की महिलाओं ने महाकाल को हल्दी चंदन का उबटन लगाया, जिसके बाद गर्म जल से उन्हें स्नान कराया गया।

Advertisement

महाकाल को सोने-चांदी के आभूषणों से शृंगार किया गया, इसके बाद अन्नकूट का भोग लगाकर फुलझड़ी से आरती की गई।

महाकाल को उज्जैन का राजा माना जाता है, ऐसे शहर के लोग सभी त्योहार सबसे पहले यहां मनाते हैं। दीपावली, होली, राखी सभी त्योहार भस्म आरती में ही महाकाल के आंगन में मनाए जाते हैं।महाकाल मंदिर में दीपावली के दिन हुई भस्म आरती के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे। केवल आज के दिन ही महाकाल की फुलझड़ी से आरती की जाती है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें