Monday, December 11, 2023
Homeउज्जैन समाचारमहाकाल लोक के बाहर फूल प्रसादी वालों के बीच विवाद, हथियार चले,...

महाकाल लोक के बाहर फूल प्रसादी वालों के बीच विवाद, हथियार चले, दो गिरफ्तार

ग्राहक को लेकर होते हैं अक्सर विवाद, पूर्व में भी हो चुकी है हत्या

महाकाल लोक के बाहर फूल प्रसादी वालों के बीच विवाद, हथियार चले, दो गिरफ्तार

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:महाकाल लोक की पार्किंग के बाहर जयङ्क्षसहपुरा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर फूल प्रसादी वालों के बीच हुए विवाद में हथियार चलाने वाले दो आरोपी महाकाल पुलिस ने गिरफ्तार शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिए हैं। घटना के बाद सभी अपने फरार आरोपी अपने घरों के आसपास छुपे हुए थे। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दो बार दबिश तीसरी बार में शनिवार सुबह दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।।

शुक्रवार दोपहर महाकाल लोक पाॄकग के बाहर दुकान लगाने वाले दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ा कि लठ्ठ, डंडे और चाकू चले और महिलाओं ने भी सरिए उठा लिए। घटना से महाकाल लोक के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। महाकाल लोक घूमने आए श्रद्धालु दहशत में आ गए और इधर-उधर भागने लगे। दो पक्षों के 10 से 15  लोग लठ्ठ, डंडे, चाकू , सरिए लेकर एक दूसरे पर हमले के लिए आमने सामने हो गए थे। कुछ ही देर में मजमा लग गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला तब तक आरोपी फरार हो गए थे।

घटना में घायल अरूण के पिता राजसिंह पिता विजय माली की रिपोर्ट पर पुलिस ने हमला करने वाले भीम भाट, संजय उर्फ गोगा भाट, गोलू भाट, कुणाल भाट के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिसमें से दो आरोपी संजय भाट और गोलू भाट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

टीआई मुनेंद्र गौतम ने बताया कि महाकाल लोक के बाहर अतिक्रमण कर लगाई गई सभी टेबल कुर्सी हटा दी गई हैं और फूल प्रसादी वालों को समझाइश भी दी गई है। अतिक्रमण हटाने और दोबारा ना हो इसकी कार्रवाई के लिए नगर निगम को पत्र लिखा है। मौके पर जाकर फूल प्रसादी वालों को समझाइश दी गई, वहीं मामले में शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश हो रही है।

पुलिस सत्यापन नहीं हो रहा

गौरतलब है कि महाकाल मंदिर क्षेत्र में हार फू ल की दुकानें लगाने वालों के बीच विवाद, चाकूबाजी और मारपीट हो चुकी है। महाकाल मंदिर विस्तार के बाद से पूरे महाकाल क्षेत्र में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है और फूल प्रसाद व अन्य फुटकर व्यापारियों की संख्या भी अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है।

महाकाल मंदिर के चारों तरफ सड़क ों पर दुकानें लगी हैं जिनमें आए दिन विवाद होते हैं। बता दें कि फूल प्रसादी विक्रय करने वालों के बीच व्यापारिक स्पर्धा के कारण मंदिर के बाहर ही हत्या की एक वारदात भी हो चुकी है। पुलिस ने फूल प्रसादी वालों से बॉन्ड भराने के साथ चरित्र सत्यापन की अनिवार्यता की थी। यह काम अब नहीं हो रहा।

दुकान लगाने को लेकर हुआ था विवाद

शुक्रवार दोपहर महाकाल लोक के बाहर सड़क पर फूल प्रसाद की दुकान लगाने वाले भीम भाट और अरूण माली के बीच दुकान लगाने और यात्रियों को अपनी सामग्री बेचने को लेकर विवाद हुआ था। गाली गलौज के बाद भीम ने अपने परिजनों के साथ मिलकर अरूण पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव के लिए आए अरूण के पिता और उसके भाई पर भी पाइप से हमला किया। चाकूबाजी के बाद भीम और अरूण दोनों के परिजन और साथी भी हथियार लेकर आमने सामने हो गए। इस दौरान चाकू चलने और लोहे की रॉड से हमला होने के आरोप भी सामने आए हैं। घटना से कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। इसी दौरान पुलिस पहुंची तब तक हमलावर फरार हो गए।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर