उज्जैन। चित्रकार स्व. नगजीराम बाछग की स्मृति में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विजेता को प्रथम पुरस्कार 5001 रु. के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। अशोक बाछग ने बताया कि उज्जैन में महाकाल लोक पर चित्रकला प्रतियोगिता रखी गई थी।
इसमें उज्जैन और आसपास के क्षेत्र के अलावा बेंगलुरु और अहमदाबाद से भी पेंटिंग्स आई थी। सभी पेंटिंग्स को देखने के बाद निर्णायक मण्डल ने दिपांशु कुमरावत की पेंटिंग का प्रथम पुरस्कार के लिए चयन किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि विजय बागड थे।