Sunday, October 1, 2023
Homeउज्जैन समाचारमहाकाल लोक से टूरिज्म सेक्टर को रफ्तार

महाकाल लोक से टूरिज्म सेक्टर को रफ्तार

होटलों की 30 प्रतिशत बुकिंग बढ़ी

अक्षरविश्व न्यूज.उज्जैन। महाकाल की नगरी अब और विख्यात हो गई है। यूं तो इस धर्म नगरी में लाखों लोग आते रहे हैं, पर महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद तो यहां रोज मेला सा लग रहा है। खास बात यह है कि महाकाल लोक से कारोबार में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है। इसका सबसे ज्यादा असर होटल इंडस्ट्री, पर्यटन स्थल, आवागमन के साधन और बाजारों में देखने को मिल रहा है।

बाजारों सहित कई क्षेत्रों में बढ़ा कारोबार: महाकाल लोक बनने से उज्जैन एक बड़ी धार्मिक पर्यटन नगरी बन गया है। अर्थव्यवस्था का पर्यटन से सीधा संबंध है। भगवान महाकालेश्वर के साथ हरसिद्धि, काल भैरव, सांदीपनि आश्रम, मंगलनाथ जैसे दर्जनों मंदिर से उज्जयिनी को धार्मिक नगरी कहा जाता है। अब महाकाल लोक बनने से उज्जैन एक बड़ी धार्मिक पर्यटन नगरी बन चुका है।

महाकाल लोक को लेकर पर्यटकों के बढ़ते क्रेज ने टूरिज्म सेक्टर को भी रफ्तार दी है। महाकाल मंदिर में जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दोगुनी हो गई है। प्रतिदिन 30-35 हजार से ज्यादा लोग महाकाल लोक आ रहे हैं। रविवार और अन्यअवकाश के दिनों में यह संख्या 70-80 हजार तक पहुंच रही है।महाकाल लोक की वजह से होटलों की बुकिंग पिछले साल की तुलना में 30 प्रतिशत बढ़ गई है। होटल संचालकों ने टैरिफ भी बढ़ा दिए हैं।

ज्यादातर यात्री महाकाल लोक देखने आ रहे

उज्जैन आने वाले यात्रियों में ज्यादातर महाकाल लोक को देखने आ रहे हैं। पर्यटकों की संख्या ज्यादा होने के कारण टैक्सी कार के रेट भी बढ़ गई है। अवकाश के दौरान मध्यप्रदेश में पर्यटक वैसे ही ज्यादा आते हैं। महाकाल लोक का आकर्षक भी अब पर्यटकों को खींच रहा है। देशभर से काफी पर्यटक उज्जैन आ रहे हैं। इतना ही नहीं, उज्जैन के साथ ओंकारेश्वर में भी पर्यटकों की तादाद में वृद्धि हो रही है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर