महाराष्ट्र के राज्यपाल के बयान पर विवाद

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की मुंबई को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद शुरू हो गया है। मुंबई में एक कार्यक्रम में उन्होंने मुंबई के आर्थिक राजधानी होने का क्रेडिट यहां रहने वाले राजस्थानियों और गुजरातियों को दिया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल, राज्यपाल ने शुक्रवार को मुंबई के अंधेरी में एक कार्यक्रम में बोलते हुए मारवाड़ी गुजराती समुदाय की प्रशंसा की और कहा कि वे जहां भी जाते हैं, अस्पताल, स्कूल आदि बनाकर जगह के विकास में योगदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर महाराष्ट्र से गुजरातियों और राजस्थानियों को हटा दिया जाता है, तो महाराष्ट्र के पास कोई पैसा नहीं बचेगा और मुंबई को भारत की आर्थिक राजधानी नहीं कहा जाएगा।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह मुंबई के संबंध में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की टिप्पणी से सहमत नहीं हैं। विवादित बयान से CM शिंदे और उनकी सरकार ने किनारा कर लिया है.

राज्यपाल के बयान को लेकर उनका विरोध किया जा रहा है. शिवसेना  और कांग्रेस  ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को इस मसले पर घेरते हुए इसे महाराष्ट्र की जनता का अपमान बताया है. इस बीच मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर ने भी राज्यपाल पर हमला बोला है. वहीं, बीजेपी नेता आशीष शेलार ने भी राज्यपाल के बयान से असहमति जताई है.

Related Articles