Advertisement

महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा सर्वोदय महाविद्यालय, सिंदेवाही में हिंदी पखवाडे़ का आयोजन

मुंबई, 17 सितम्बर। महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी, मुंबई, सर्वोदय महाविद्यालय एवं बैंक ऑफ महाराष्ट्र के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दी पखवाडे़ के अंतर्गत हिन्दी की वर्तमान स्थिति एवं बैंकिंग सम्बंधी प्रश्नोत्तर स्पर्धा का आयोजन विद्या प्रसारक संस्था संचालित सर्वोदय महाविद्यालय, सिंदेवाही में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष श्री योगेंद्र जैसवाल ने बैंक प्रबंधक ‌श्री मंगेश मुंगले एवं सचिव श्री अरविंद जैसवाल की प्रमुख उपस्थिति में की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

सरदार पटेल महाविद्यालय चंद्रपुर के हिंदी प्राध्यापक एवं महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के कार्यकारी सदस्य डॉ शैलेन्द्र कुमार शुक्ल को हिंदी की वर्तमान स्थिति विषय पर मार्गदर्शन करने के लिए आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना करते हुए महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के कार्यकारी सदस्य ए्वं प्राचार्य डॉ. विजेन्द्र बत्रा ने बताया कि विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति सम्मान एवं रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम बैंक ऑफ महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर आयोजित किया गया है।

विद्या प्रसारक संस्था के सचिव श्री अरविंद जैसवाल ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के 88 वें स्थापना दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को डिजिटल बैंकिंग, सायबर अपराधियों से बचाव के उपायों तथा बैंक की विविध योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। बैंकिंग में प्रतिदिन प्रयोग में आने वाले अंग्रेजी शब्दों के हिन्दी अनुवाद पर आधारित 21 प्रश्नों की स्पर्धा का संचालन प्राचार्य डॉ. विजेंद्र बत्रा द्वारा किया गया। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को बैंक की ओर से पुरस्कृत किया गया। सरदार पटेल महाविद्यालय, चंद्रपुर के हिंदी विभाग प्राध्यापक डॉ. शैलेन्द्र कुमार शुक्ल को शाॅल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सत्कार किया गया।

Advertisement

डॉ. शैलेन्द्र कुमार शुक्ल ने वर्तमान में हिन्दी की स्थिति विषय पर मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हिंदी सरल होने के साथ- साथ समाज को जोड़ने वाली एवं चरित्र निर्माण करने वाली भाषा है। उन्होंने अपनी प्रादेशिक भाषाओं के साथ साथ राजभाषा हिन्दी को राष्ट्रभाषा के रूप में स्थापित करने में विद्यार्थियों से सहयोग करने का आव्हान किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री योगेंद्र जैसवाल ने हिन्दी की व्यापकता की वजह से अनेक विषयों का अध्ययन हिंदी माध्यम से कर आर्थिक उन्नति एवं यश प्राप्ति के लिए हरसम्भव प्रयास करने का अनुरोध किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. रिज़वान शेख और आभार प्रदर्शन डॉ लेमदेव नागलवाडे ने किया। आयोजन की सफलता में डॉ. सिद्धार्थ मदारे, सभी अंशकालीन शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने उल्लेखनीय सहयोग किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Advertisement

Related Articles

Write a review