महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। महाराष्ट्र सरकार में शामिल 10 मंत्रियों सहित 20 विधायक भी कोरोना संक्रमित हो गए है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने खुद इस बारे में जानकारी शेयर की है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में ओमिक्रोन वेरिएंट के मरीज में तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली के बाद महाराष्ट्र में ही ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित मामले सबसे ज्यादा है। देश में कुछ संक्रमित मामलों में से 75 फीसदी केस सिर्फ 5 राज्यों में मिल रहे हैं और इन 5 राज्यों में महाराष्ट्र भी शामिल है।