Monday, September 25, 2023
Homeउज्जैन समाचारमहाशिवरात्रि की तैयारियां: आधे घंटे में हो सकेंगे श्री महाकाल के दर्शन

महाशिवरात्रि की तैयारियां: आधे घंटे में हो सकेंगे श्री महाकाल के दर्शन

उज्जैन। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। भगवान श्री महाकाल के दर्शन के लिए देशभर से भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। श्री महाकाल के दर्शन आसानी और जल्दी हो सके इसके लिए मंदिर प्रबंध समिति और प्रशासन द्वारा व्यवस्था की जा रही है। समिति की बैठक में भी इस पर मंथन किया गया। समिति ने दावा किया है कि महाशिवरात्रि पर्व पर आम श्रद्धालुओं को आधे घंटे में दर्शन हो सके ऐसे इंतजाम किए जा रहे हैं।

इन दिनों श्री महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां चल रही हैं। पर्व पर 30 मिनट में सामान्य श्रद्धालुओं को दर्शन हो सकेंगे मंदिर प्रबंध समिति ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

एक फरवरी से इसके लिए नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। महाकाल में अधिक श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन हो सकेे इसके लिए समिति ने प्रोटोकाल कोटा भी घटा दिया है।

मंदिर प्रशासक संदीप सोनी के अनुसार 27 जनवरी को मंदिर समिति की बैठक में कई निर्णय हुए थे। पर्व, त्योहार के साथ आम दिनों में भी मानसरोवर गेट से सामान्य दर्शन व्यवस्था पर जोर दिया है। श्रद्धालुओं की संख्या बढऩे पर कतार की संख्या बढ़ा दी जाएगी।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर