Advertisement

महिला ने आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

70 हजार नगद लिये, 72 हजार की चैन खरीदी और मांगे 5 लाख

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:महिदपुर में रहने वाले 55 वर्षीय दिव्यांग को चाय पिलाने के बहाने परिचित महिला नक्षत्र होटल के पास सहेली के घर ले गयी और वहां कमरे में उसके अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। चिमनगंज पुलिस ने दिव्यांग की रिपोर्ट पर महिला ओर उसके बेटे के खिलाफ धारा 386 में केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि नरेन्द्र पालीवाल पिता बाबूलाल पालीवाल 55 वर्ष निवासी गांधीगली मोती बाजार महिदपुर को अक्टूबर माह में निपानिया महिदपुर की रेखाबाई हालमुकाम पद्मावती कालोनी मिली। वह नरेन्द्र पालीवाल को नक्षत्र होटल के पास रहने वाली पूजा के घर ले गई और वहां कमरे में अश्लील फोटो वीडियो बना लिये।

Advertisement

रेखा ने बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी देकर 20 हजार रुपये नगद व 15 हजार का मोबाइल खरीद लिया। इसके कुछ समय बाद 50 हजार रुपये नगद लेकर 72 हजार रुपये की सोने की चैन खरीदी और अब 5 लाख रुपये की मांग कर रही है। नरेन्द्र के आवेदन की पुलिस ने जांच के बाद रेखा और उसके बेटे रितुराज पर ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें