कई दिनों से स्वास्थ्यकर्मी कर रहे हैं प्रदर्शन
अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन। अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल भोपाल में राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा से मिला।
संभागीय अध्यक्ष एमआर मंसूरी ने बताया 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कई दिनों से सावन भादवा माता मंदिर के सामने स्वास्थ्यकर्मी प्रदर्शन कर रहे हैं। इन मांगों के त्वरित निराकरण को लेकर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशोर सिंह भदोरिया एवं राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल गिरि के नेतृत्व में श्री शर्मा से चर्चा की गई।
इस दौरान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश मकोड़े, प्रदेश सचिव शिवकुमार लारिया, दीपक राशिनकर, लीलाधर राहंगडाले, एपी रिछारिया, अभय पाराशर, जयचंद अडमाचे, दिलीप कुमार खरे, सुधीर गौतम, प्रमिला मुडिय़ा, आशा ठाकुर, कुसुम चंद्रवंशी, योगिता मिश्रा आदि मौजूद रहे।