Monday, December 4, 2023
Homeउज्जैन एक्टिविटीमादुस्कर मित्र मंडल द्वारा सेवा हर-हर महाकाल घर-घर महाकाल का शुभारंभ

मादुस्कर मित्र मंडल द्वारा सेवा हर-हर महाकाल घर-घर महाकाल का शुभारंभ

उज्जैन। भगवान महाकालेश्वर के सभी भक्तो को नित्य सुलभ दर्शन हो व दर्शनकर्ता का भगवान कल्याण करें। इस भावना के साथ मादुस्कर मित्र मंडल उज्जैन द्वारा महाकालेश्वर भगवान की फोटो फ्रेम व स्टीकर श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भेट किये जाते है। इसी श्रृंखला में मंगलवार को महाकालेश्वर भगवान का पूजन कर प्रथम चित्र भगवान को अर्पित किया गया।

इस सेवा का शुभारंभ पं. बलराम तिवारी मोनी बाबा डमरू वाले के कर कमलो से किया गया। पूजन पं. गौरव गुरू द्वारा कराया गया। इसके बाद मंदिर परिसर से श्रृद्धालुओ को फोटो फ्रेम वितरित किए गए। इस अवसर पर संस्था प्रमुख प्रवीण मादुस्कर, लता मादुस्कर, सागर गुप्ता आदि उपस्थित थे।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर