Sunday, September 24, 2023
Homeउज्जैन समाचारमाधवनगर थाने के चक्कर लगा रहे फरियादी

माधवनगर थाने के चक्कर लगा रहे फरियादी

चालान पेश करने में भी तारीख …पे…तारीख

अक्षरविश्व प्रतिनिधि .उज्जैन। सड़क पर तेज गति और लापरवाही पूर्वक वाहन चला लोगों को गंभीर रूप से घायल कर फरार हो जाने वाले वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई से लेकर चालान कोर्ट में पेश करने तक माधव नगर थाना पुलिस का रवैया सुस्त है। इसके चलते दुर्घटना का शिकार हुए लोगों को समय पर न्याय नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि चालान पेश करने में भी थाने से तारीख पे तारीख दी जा रही है।

आम नागरिकों की अपराधियों से सुरक्षा करना और उनके जान माल की रक्षा करना पुलिस विभाग का दायित्व है। वाहन दुर्घटना हो या अन्य अपराध सभी मामलों में फरियादी इसी उम्मीद से संबंधित थानों में एफ आई आर दर्ज कराते हैं कि उन्हें जल्द से जल्द न्याय मिले। इसके लिए आवश्यक है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की विवेचना कर जल्द से जल्द चालान कोर्ट में पेश करें। ताकि अदालत में फरियादी को समय रहते न्याय मिल सके। परंतु अधिकांश मामलों में एफ आई आर दर्ज होने के महीनों बाद भी पुलिस द्वारा न्यायालय में चालान पेश नहीं किए जाते। वाहन दुर्घटना के शिकार हुए लोगों को इसके लिए भी संबंधित थाने के चक्कर काटने पड़ते हैं। संबंधित जांच अधिकारी द्वारा चालान पेश करने में भी तारीख-पर-तारीख दी जाती है। ऐसा ही मामला माधव नगर थाना का है।

चालान तो दूर, मौके की जांच तक नहीं

माधव नगर थाने में 29 मार्च 2023 को फरियादी अविनाश नामदेव पिता पुरुषोत्तम नामदेव ने दोपहर 1.15 बजे के लगभग शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 मार्च की दोपहर 1.30 बजे के करीब उनके जीजा पंकज नामदेव पिता कैलाश चंद्र नामदेव उम्र 29 वर्ष निवासी राज रॉयल कॉलोनी अपनी मोटर साइकिल कं्र. एमपी 13 एफएस 9561 पर अपने दोस्त चंददीप के साथ उदयन मार्ग स्थित अक्षरविश्व अखबार कार्यालय से घर की ओर जा रहे थे। तभी कार क्रं. एमपी 04 एचए 6691 का चालक लक्ष्मी नगर की ओर से तेज गति और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए आया। लक्ष्मी नगर स्थित इच्छापूर्ति गणेश मंदिर के सामने पंकज की बाइक को टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में पंकज के दोनों हाथों तथा पैर में गंभीर चोटें आई। दोस्त चंददीप भी पीठ और हाथ-पैर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। दोनों को उपचार के लिए लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। फरियादी के अनुसार अभी तक इस मामले में माधव नगर थाना पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश नहीं किया है। इतना ही नहीं मामले की जांच कर रहे एसआई सुरेंद्र सिंह मंडलोई दुर्घटना स्थल पर अभी तक मौका मुआयना करने भी नहीं पहुंचे। इसके लिए फरियादी 1 माह से अधिक समय से थाने के चक्कर काट रहे हैं। कभी उन्हें घटना स्थल पर आने तो कभी समय नहीं मिलने का बहाना कर टाला जा रहा है।

जांच अधिकारी अवकाश पर है, 2 दिन बाद याद दिलाना

उक्त मामले की जांच कर रहे एसआई सुरेन्द्र ङ्क्षसह मंडलोई अवकाश पर हंै। इसके लिए आप मुझे 2 दिन बाद याद दिलाना।
– मनीष लोधा, टीआई ,थाना माधव नगर

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर