Wednesday, October 4, 2023
Homeउज्जैन समाचारमाधवनगर थाने के समीप शी लॉउंज को ठेकेदार ने बना दिया कपड़े...

माधवनगर थाने के समीप शी लॉउंज को ठेकेदार ने बना दिया कपड़े का शोरूम

दुकान जैसा लुक नजर आने के कारण पहुंच नहीं पा रही महिलाएं

उज्जैन। फ्रीगंज स्थित शी लॉउंज को ठेकेदार ने कपड़े के शोरूम में तब्दील कर दिया है। जिसके कारण महिलाएं यहां नहीं जा पा रही हैं।

महिलाओं की सुविधा के लिये नगर निगम द्वारा शहर में नानाखेड़ा तथा माधवनगर थाने के समीप दो जगह शी लॉउंज बनाये हैं। ताकि महिलाएं यहां आवश्यकता पडऩे पर कुछ समय व्यतीत कर सकें। शी लॉउंज में सुविधाघर से लेकर महिलाओं के बैठने तथा बच्चों को दुग्धपान करा सकने के स्थान की सुविधा भी शामिल है।

फ्रीगंज क्षेत्र में माधवनगर थाने के समीप बने शीलॉउंज के संचालन की व्यवस्था नगर निगम ने ठेके पर दे रखी है। ठेकेदार ने शी लॉउंज के मुख्य द्वार के ऊपर कपड़े के शोरूम के नाम और प्रचार के बड़े-बड़े साइन बोर्ड और पोस्टर लगा दिये हैं। इससे यह किसी शोरूम जैसा प्रतीत हो रहा है। इसके कारण महिलाएं यहां पहुंच नहीं पा रही हैं।

मौके पर जाकर जांच करेंगे
इस बारे में नगर निगम अपर आयुक्त आदित्य नागर तक भी शिकायतें पहुंची हैं। उनका कहना है कि जल्द ही मौके पर जाकर जांच की जायेगी।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर