Monday, December 4, 2023
Homeमध्यप्रदेशमाध्यमिक शिक्षा मंडल ने बदला बोर्ड परीक्षा का पैटर्न

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बदला बोर्ड परीक्षा का पैटर्न

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बदला बोर्ड परीक्षा का पैटर्न

नहीं मिलेगा ब्लू प्रिंट, पूरी किताब को पढऩा होगा

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने सत्र 2023-24 के 10 वीं व 12 वीं बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव वस्तुनिष्ट प्रश्नों को लेकर किया गया है। एक खास बात यह भी कि विद्यार्थियों को ब्लू प्रिंट नहीं मिलेगा। परीक्षा के पहले पूरी किताब को पढऩा होगा।

नौवीं से 12वीं तक के सभी विषयों के चैप्टर वाइज समूह तैयार कर अंकों का विभाजन किया गया है, ताकि विद्यार्थी पूरी किताब को पढ़ें और समझें। साथ ही सभी विषयों के प्रश्नों का अंक योजना तैयार किया गया है। इस साल बोर्ड परीक्षा में नए पैटर्न पर परीक्षा होगी। जानकारों के अनुसार माशिमं की 10 वीं व 12 वीं बोर्ड परीक्षा में अभी तक बहु विकल्प वाले प्रश्न पूछे जाते थे, लेकिन अब रिक्त स्थान, सत्य-असत्य और एक वाक्य वाले अति लघुउत्तरीय प्रश्नों को शामिल किया है।

साथ ही लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे, ताकि इससे विद्यार्थियों के ज्ञान को परखा जा सके। वहीं पांच या छह अंक के दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल नहीं होंगे इनकी जगह तीन से चार अंक प्रश्न शामिल होंगे। इस संबंध में माशिमं ने नौवीं से 12 वीं तक की विषयवार परीक्षा पैटर्न को तैयार कर अंक प्रणाली को स्पष्ट किया है।

नए पैटर्न के आधार पर वर्ष 2023-24 की 10 वीं व 12 वीं की परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों का निर्माण करवाया जाएगा। कुछ सालों से मंडल विद्यार्थियों की सहायता के लिए शिक्षकों द्वारा ब्लू प्रिंट तैयार कराकर जारी करता था।विद्यार्थी इस ब्लू प्रिंट से ही तैयारी कर लेते थे, लेकिन अब पूरी किताब को पढऩा होगा।

विषयों का समूह बनाकर अंक योजना जारी की

पिछले साल तक विषयवार चैप्टरों के अनुसार अंक योजना निर्धारित थी। इसमें बता दिया जाता था कि किस सब्जेक्ट के कौन से चैप्टर से कितने अंक के प्रश्र पूछे जाएंगे। इससे विद्यार्थी बस इतने ही चैप्टर पढ़ते थे, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। इस बार सभी विषयों में चैप्टरों का समूह बनाया गया है। इस समूह में से कितने अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे, यह बताया गया है। अब विद्यार्थियों को सभी चैप्टर को पढऩा होगा और शिक्षकों को पूरा चैप्टर पढ़ाना होगा।

नकल पर
लगेगी लगाम
अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 30 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछा जाता था, जिससे नकल में आसानी हो जाती थी। अभी तक वस्तुनिष्ट प्रश्रों में विद्यार्थी चार विकल्प होने से कोई भी लगा देते थे। अब विकल्प वाले प्रश्नों के बदले रिक्त स्थान, सत्य-असत्य आधारित प्रश्नों को शामिल किया है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर