Friday, September 22, 2023
Homeउज्जैन समाचारमामला नगर पालिका नागदा का….

मामला नगर पालिका नागदा का….

मामला नगर पालिका नागदा का….

राजस्व वसूलने गए अफसर से विवाद,बगैर राशि दिए लौटाया…

अक्षरविश्व .उज्जैन।जल संसाधन विभाग को नगर पालिका नागदा से 1 करोड़ 11 लाख रुपए की राशि वसूलना है। विभाग के अधिकारी राशि की वसूली के लिए गए,तो वहां के जनप्रतिनिधियों ने विवाद किया। इसके बाद जल संसाधन विभाग कार्यपालन यंत्री को बगैर राशि दिए लौटाया दिया गया।

विभाग के सूत्रों के अनुसार बताया जाता हैं कि जल संसाधन विभाग को नगर पालिका नागदा से 1 करोड़ 11 लाख रुपए की राशि वसूलना है। इस कार्रवाई के लिए जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री कमल कुवाल बीते दिनों नगर पालिका नागदा के फिल्टर प्लांट पहुंचे थे। इसी दौरान सीएमओ सीएस जाट भी फिल्टर प्लांट पर पहुंच गए। राशि नहीं देने पर जल संसाधन विभाग ने पानी नहीं देने की चेतावनी दी।

इसके बाद जल संसाधन विभाग के अधिकारी,नगर पालिका के अधिकारी को एसडीएम कार्यालय लेकर पहुंचे। नपा के जनप्रतिनिधियों को वहां पर बुलाया गया। नेताओं का कार्यपालन यंत्री से कहना था कि आप किसकी अनुमति से प्रतिबंधित क्षेत्र फिल्टर प्लांट में गए थे।

जल संसाधन विभाग के अधिकारी का बताया कि वे वरिष्ठ अधिकारी को सूचना देकर आए हैं। दोनों पक्षों के बीच नागदा एसडीएम आशुतोष गोस्वामी के कक्ष में जमकर बहस हुई।

जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री कुवाल की चेतावनी पर नेताओं ने नाराजगी जाहिर खूब खरी-खोटी सुनाई। नेताओं को आपा खोते देख एसडीएम गोस्वामी मामला शांत करवाया। इसके बाद जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री कुवाल बगैर राशि और प्रकरण का निराकरण किए उज्जैन लौट आए।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर