Sunday, September 24, 2023
Homeउज्जैन समाचारमामला : महाकाल मंदिर में महिला के बेरिकेड कूदने का…

मामला : महाकाल मंदिर में महिला के बेरिकेड कूदने का…

मामला : महाकाल मंदिर में महिला के बेरिकेड कूदने का…

व्यवस्था वीआईपी है तो यह होगा ही…

अक्षरविश्व प्रतिनिधि .उज्जैन।बुजुर्ग महिला द्वारा बेरिकेड कूदकर बाबा महाकाल को जल अर्पित करने का मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। फेसबुक पर कई ने महिला के इस कदम की प्रशंसा की तो अधिकांश ने इस घटना के लिए महाकाल मंदिर के वीआईपी कल्चर को आड़े हाथों लिया।

बता दें कि रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दर्शन नहीं होने से परेशान एक बुजुर्ग महिला करीब साढ़े तीन फीट ऊंचा बेरिकेड कूदकर गर्भगृह तक पहुंच गई। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने महिला को रोकने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने किसी की नही सुनी।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक यूजर ने ‘महाकाल मंदिर में वीआईपीओं को हमेशा प्रवेश मिलता है, लेकिन आम लोगों को नहीं, सभी लोग 1500की रसीद नहीं कटा सकते है या फिर इस महिला की तरह व्यवहार करें’ पोस्ट अपलोड कर अपनी प्रतिक्रिया दी। इसके बाद 50 से ज्यादा लोगों के तीखे कमेंट्स आए।

कमेंट्स में क्या कहते है लोग…

नेताओं के साथ-साथ मंदिर की सेवा करने वाले के परिवार वाले भी जब चाहे तब गर्भ गृृह या नंदी हाल में जा सकते है। वो भी बिना किसी प्रकार के शुल्क और प्रोटोकॉल के। – विजय कसेरा

भगवान से बढ़कर पैसा हो गया है। बाबा महाकाल जिम्मेदारों को बुद्धि दें। – अमन गेहलोत

व्यवस्था वीआईपी है तो यह होगा ही, महिला ने सही किया। – आशीष राय

महाकाल मंदिर में वीआईपी प्रथा बंद होनी चाहिए। -कमल

वीआईपी इंट्री सिर्फ नीचे काम आएगी। ऊपर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। इस पर ध्यान दें। – रूपेन राठौर

बहुत ही सही किया महिला ने। बाबा महाकाल को देखने और जल चढ़ाने को व्यवसाय बना रखा हैं।  -शशांक जूनवाल

जल और फूल चढ़ाना तो दूर, दूर से दर्शन तक नहीं करने देते है सुरक्षा गार्ड वाले। – पूनम भार्गव

सही किया महिला ने, भगवान सबके है। दर्शन का मौका सभी को मिलना चाहिए। – अकांशा आचार्य

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर