अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन मालवा कला महोत्सव का आयोजन कालिदास के संकुल हॉल में रविवार को आयोजित किया गया। इसमें मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से आए कलाकारों ने मनोरम प्रस्तुतियां दी।
आयोजक संस्था अध्यक्ष आशा निगम ने बताया कि कार्यक्रम में महाराष्ट्र के किशोर वटकर एवं मनोज वाडकर ने तबला या अन्य ताल वाद्य की जानकारी दी। निनाद एकेडमी के विद्यार्थियों द्वारा शिव तांडव एवं शिवस्तुति की मनोहर नृत्य प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि पद्मश्री हेमंत चौहान एवं पद्मश्री उमाकांत गुंदेचा थे।
विशेष अतिथि स्वामी आनंद द्वारा नए कलाकारों को संगीत की बारीकियों के बारे में बताया गया। इस दौरान पं. सरल ज्ञानी, प्रकाश कड़ोतिया, रामचंद्र गंगोलिया, प्रह्लाद गहलोत आदि भी उपस्थित रहे।