Advertisement

मुख्यमंत्री ने किया महाकाल मंदिर कारिडोर का अवलोकन

सत्यमित्रानंद गिरी महाराज की प्रतिमा का अनावरण

Advertisement

मुख्यमंत्री ने किया महाकाल मंदिर कारिडोर का अवलोकन

 उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

Advertisement

उज्जैन। समन्वय परिवार द्वारा आयोजित स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार सुबह उज्जैन पहुंचे। मुख्यमंत्री ने नृसिंह घाट पर प्रतिमा का अनावरण व सेवा सदन समन्वय निलयम् का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंदजी सहित सभी उपस्थित संतों को नमन कर आशीर्वाद लिया। स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि का उज्जैन से बहुत जुड़ाव रहा।

Advertisement

उन्होंने शिप्रा के किनारे समन्वय निलयम् सेवा सदन स्थापित करने और उसे संचालित करने की इच्छा जताई थी। नृसिंह घाट के समीप तल मंजिल का निर्माण व गुरुदेव कुटीर का निर्माण किया है। इस समारोह के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कॉरिडोर का अवलोकन करेंगे।

हेलीपेड पर प्रवेश को लेकर बहस-विवाद

मुख्यमंत्री चौहान का उज्जैन आगमन पर उच्चशिक्षा मंत्री मोहन यादव, महापौर मुकेश टटवाल, विधायक पारस जैन, नगर निगम अध्यक्ष कलावति यादव, छत्रसाल विवि के कुलपति और समन्वय परिवार के टीआर थापक के साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने स्वागत किया।

हेलीपेड पर प्रवेश के लिए भाजपा संगठन की ओर से प्रशासन को नाम दिए गए थे। पुलिस इसी आधार पर प्रवेश दे रही थी। इसी के चलते कई भाजपा नेताओं को रोक दिया गया। इसके चलते बहस और विवाद हुआ। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं-अधिकारियों ने मामला शांत किया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें