मोहम्मद शमी समेत 26 को मिला अर्जुन अवार्ड, 5 को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित

By AV NEWS

किसी भी खिलाड़ी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होना बहुत गर्व की बात है और भारत के 26 खिलाड़ियों को मंगलवार, 9 जनवरी को राष्ट्रीय खेल सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा पांच कोचों को द्रोणाचार्य सम्मान, तो वहीं, दो खिलाड़ियों को खेल रत्न से भी सम्मानित किया गया है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोहम्मद शमी समेत ऐश्वर्या प्रताप सिंह और 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया।

इन खिलाड़ियों को मिलें अर्जुन अवार्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के धुआंधार गेंदबाज और वर्ल्ड कप 2023 में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित करने वाले 33 वर्षीय मोहम्मद शमी को 7 मैच में 24 विकेट लेने पर अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। मोहम्मद शमी के अलावा इन खिलाड़ियों को मिले अर्जुन अवार्ड-

मोहम्मद शमी, क्रिकेट

अजय रेड्डी, ब्लाइंड क्रिकेट

ओजस प्रवीण देवताले, तीरंदाजी

अदिति गोपीचंद स्वामी, तीरंदाजी

शीतल देवी, पैरा तीरंदाजी

पारूल चौधरी और मुरली श्री शंकर, एथलेटिक्स

मोहम्मद हुसामुद्दीन, मुक्केबाजी

आर वैशाली, शतरंज

दिव्या कीर्ति सिंह और अनूष अग्रवाल, घुड़सवारी

दीक्षा डागर, गोल्फ

कृष्ण बहादुर पाठक, हॉकी

सुशीला चानू, हॉकी

पिंकी, लॉन बॉल

ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, शूटिंग

अंतिम पंघाल, कुश्ती

अहिका मुखर्जी, टेबल टेनिस

ईशा सिंह, शूटिंग

हरिंदर पाल सिंह संधू, स्क्वैश

सुनील कुमार, कुश्ती

नाओरेम रोशिबिना देवी, वुशु

प्राची यादव, पैरा कैनोइंग

पवन कुमार, कबड्डी

रितु नेगी, कबड्डी

नसरीन, खो-खो

सात्विक चिराग को मिला खेल रत्न

बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विक और चिराग के लिए साल 2023 यादगार रहा। उन्होंने एशियाई गेम्स में गोल्ड मेडल जीता और एशियाई चैंपियनशिप का खिताब भी अपने नाम किया। इतना ही नहीं इस जोड़ी ने इंडोनेशिया सुपर 1000, स्विस सुपर 300 और सूट कोरिया सुपर 500 जैसे खिताब भी अपने नाम किया। जिसके चलते सात्विक और चिराग की जोड़ी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इससे पहले सात्विक चिराग ने बैडमिंटन में 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।

द्रोणाचार्य अवार्ड विनर

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में पांच कोच को द्रोणाचार्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। जिसमें गणेश प्रभाकरन (मल्लखंभ), महावीर सैनी (पैरा एथलेटिक्स), ललित कुमार (कुश्ती), आरबी रमेश (शतरंज) और शिवेंद्र सिंह (हॉकी) के कोच शामिल हैं। बता दे कि यह कोचिंग का सबसे सम्माननीय अवार्ड माना जाता है। इसके अलावा तीन कोच को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड भी दिया गया। जिसमें कबड्डी कोच भास्करन ई, गोल्फ कोच जसकीरत सिंह ग्रेवाल और टेबल टेनिस कोच जयंत कुमार पुसीलाल शामिल है।

Share This Article