Monday, September 25, 2023
Homeउज्जैन समाचारमौसम साफ हुआ तो कृषि उपज मंडी में बढ़ गयी गेहूं की...

मौसम साफ हुआ तो कृषि उपज मंडी में बढ़ गयी गेहूं की आवक

मौसम साफ हुआ तो कृषि उपज मंडी में बढ़ गयी गेहूं की आवक

मंगलवार सुबह 20 हजार बोरी गेहूं लेकर पहुंचे किसान

एक दिन पहले 22893 बोरी गेहूं हुआ था नीलाम

उज्जैन। कृषि उपज मंडी में मौसम साफ होने के बाद सोमवार से गेहूं की आवक बढ़ गयी। मंगलवार सुबह भी किसान यहां लगभग 20 हजार बोरी गेहूं लेकर पहुंच गये थे। पिछले सप्ताह बारिश के कारण आवक घट कर इससे आधी से कम रह गयी थी।

उल्लेखनीय है कि पिछले दो सप्ताह से मौसम में बड़ा बदलाव रहा। अप्रैल महीने में गर्मी की बजाए बारिश का दौर चला। इसके चलते पिछले सप्ताह कृषि उपज मंडी में गेहूं की आवक घट गयी थी। इधर सोमवार से मौसम साफ होने के बाद मंडी में एक बार फिर गेहूं की आवक बढ़ गयी। सोमवार को मंडी में 22 हजार 893 बोरी गेहूं की नीलामी हुई। क्वालिटी के अनुसार गेहंू के दाम अधिकतम 2124 से 2705 रुपये प्रति क्विंटल तक रहे। मंडी व्यापारियों के अनुसार आज सुबह भी किसान लगभग 20 बोरी गेहंंू लेकर नीलामी स्थलों पर पहुंचे थे।

दिन का तापमान बढ़ उछाल रात में आयी कमी

उज्जैन। मौसम साफ रहने के कारण सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि बीती रात न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। वेधशाला से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में मौसम में नमी का स्तर 56 प्रतिशत से घटकर मंगलवार सुबह 41 प्रतिशत रह गया।

सोमवार को अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लेकिन बीती रात न्यूनतम तापमान एक दिन पहले 24 डिग्री सेल्सियस से घटकर 22.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सुबह के समय हवा की रफ्तार भी 4 किमी प्रति घंटा थी। अधिकतम तापमान में आये उछाल के कारण दोपहर में गर्मी और उमस बढ़ गयी है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर