Friday, September 29, 2023
Homeउज्जैन समाचारयहां दिख रहा जंग लडऩे जैसा दृश्य…

यहां दिख रहा जंग लडऩे जैसा दृश्य…

रात में काम, सुबह हटा मलबा, रोड हो रहा चौड़ा

यहां दिख रहा जंग लडऩे जैसा दृश्य…

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:केडी गेट से इमली तिराहा तक गौतम मार्ग रोड चौड़ीकरण में जंग लडऩे जैसा दृश्य दिखाई दे रहा है। रात में ट्रकों और डंपरों से मलबा हटाया जा रहा और सुबह चौड़ीकरण का काम। लोग बिजली और कीचड़ जैसी समस्याओं से जूझते हुए भी खुश हैं, क्योंकि रोड कनेक्टिविटी जुड़ेगी और कारोबार बढ़ेगा।

केडी गेट चौराहे से इमली तिराहे तक रोड चौड़ा होने जा रहा है। लोग खुद अपने हाथों से अपने मकान तोड़कर इसमें सहयोग कर रहे हैं।

kd gate 1 1

सबसे जल्द होगा रोड चौड़ा…! : यह रोड शहर का पहला ऐसा रोड भी बन सकता है, जो सबसे जल्द चौड़ा होगा। एक हफ्ते के भीतर इसका काफी काम हो गया है। बुधवार को रात भर मलबा हटाने का काम किया गया। इससे युद्ध लडऩे जैसा दृश्य देख लोग रोमांचित थे।

लोगों के मलबा ले जाने की देंगे छूट!

रास्ता जल्द साफ करने के लिए नगर निगम लोगों को मलबा ले जाने की छूट देने पर भी विचार कर रहा है। महापौर मुकेश टटवाल खुद इसकी गुरुवार को समीक्षा कर लोगों को मलबा ले जाने की छूट देने के प्रस्ताव पर विचार करेंगे ताकि लोगों को कीचड़ आदि की समस्याओं का सामना न करना पड़े। लोगों को काम चलने के कारण अभी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं, लेकिन सभी इस काम में युद्ध स्तर पर जुटे हुए हैं।

kd gate 2

रात भर चला काम सुबह बना रास्ता…

नगर निगम की इंजीनियर सौम्या चतुर्वेदी ने बताया रात भर मलबा हटाने का काम किया गया। सुबह 4 बजे तक युद्ध स्तर पर चले काम से सुबह 9 बजे केडी गेट चौराहा से चंद का कुआं तक का रास्ता साफ हो गया है।

kd gate 3

निगम की जेसीबी और गाडिय़ां सहित लोग भी पैदल आने जाने लगे हैं। करीब 60 मकान निगम ने हटा दिए हैं और 60 फीसदी मकान लोग स्वयं तोड़ रहे हैं।

kd gate 4

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर