Advertisement

यात्रीगण ध्यान दें… कल से उज्जैन-चित्तौडग़ढ़ पैसेंजर रतलाम स्टेशन पर होगी शॉर्ट टर्मिनेट

मल्हारगढ़-मंदसौर यार्ड के बीच दोहरीकरण काम के चलते 12 ट्रेनें प्रभावित

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के मल्हारगढ़-मंदसौर यार्ड के बीच दोहरीकरण काम के चलते कुछ ट्रेनें प्रभावित होगी। जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया 2 से 11 मार्च तक उज्जैन से चलने वाली गाड़ी संख्या 69231 उज्जैन-चित्तौडग़ढ़ पैसेंजर रतलाम रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा रतलाम से चित्तौडग़ढ़ के बीच निरस्त रहेगी। इसी तरह 2 से 11 मार्च तक चित्तौडग़ढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 69232 चित्तौडग़ढ़-उज्जैन पैसेंजर रतलाम रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा चित्तौडग़ढ़ से रतलाम के बीच निरस्त रहेगी।

यह ट्रेन भी रहेंगी प्रभावित

Advertisement

तत्काल प्रभाव से 11 मार्च तक उदयपु से चलने वाली गाड़ी संख्या 59836 उदयपुर सिटी-मंदसौर पैसेंजर नीमच रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा नीमच से मंदसौर के मध्य निरस्त रहेगी।

 तत्काल प्रभाव से 11 मार्च तक मंदसौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 59834 मंदसौर- कोटा पैसेंजर नीमच रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा मंदसौर से नीमच के बीच निरस्त रहेगी।

Advertisement

तत्काल प्रभाव से 11 मार्च तक कोटा से चलने वाली गाड़ी संख्या 59833 कोटा-मंदसौर पैसेंजर नीमव रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा नीमच से मंदसौर के बीच निरस्त रहेगी।

तत्काल प्रभाव से 11 मार्च तक मंदसौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 59835 मंदसौर-उदयपुर सिटी पैसेंजर नीमच रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा मंदसौर से नीमच के बीच निरस्त रहेगी।

तत्काल प्रभाव से 11 मार्च तक कोटा से चलने वाली गाड़ी संख्या 19816 कोटा-मंदसौर एक्सप्रेस नीमच रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा नीमच से मंदसौर के बीच निरस्त रहेगी।

तत्काल प्रभाव से 11 मार्च तक मंदसौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19815 मंदसौर-कोटा एक्सप्रेस नीमच रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा मंदसौर से नीमच के बीच निरस्त रहेगी।

 7 से 10 मार्च तक जमुना ब्रिज से चलने वाली गाड़ी संख्या 19818 जमुना ब्रिज-रतलाम एक्सप्रेस चित्तौडग़ढ़ रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा चित्तौडग़ढ़-रतलाम के बीच निरस्त रहेगी।

 8 से 11 मार्च तक रतलाम से चलने वाली गाड़ी संख्या 19327 रतलाम-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस चित्तौडग़ढ़ रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा रतलाम-चित्तौडग़ढ़ के बीच निरस्त रहेगी।

 2 से 11 मार्च तक गाड़ी संख्या 79304 चित्तौडग़ढ़-रतलाम डेमू मार्ग में 50 मिनट रेगुलेट होगी।

8 मार्च को हिसार से चलने वाली गाड़ी संख्या 07706 हिसार-काकिनाडा टाउन स्पेशल मार्ग में 2 घंटे 15 मिनट रेगुलेट होगी।

वडोदरा से खातीपुरा और बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

उज्जैन। होली में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा वदोडरा से खातीपुरा एवं बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया ट्रेन संख्या 09103 वदोडरा-खातीपुरा स्पेशल हर रविवार को वदोडरा से 21.35 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के दाहोद (00.26/00.28 सोमवार), रतलाम (02.05/02.10 सोमवार), मंदसौर (03.33/03.35 सोमवार), नीमच (04.43/04.48 सोमवार) एवं चित्तौडग़ढ़ (06.05/06.10 सोमवार) होते हुए अगले दिन 14.10 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

यह ट्रेन वडोदरा से 1 से 29 मार्च तक चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09104 खातीपुरा-वदोडरा स्पेशल हर सोमवार को खातीपुरा से 20.55 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के चित्तौडग़ढ़ (03.25/03.30 मंगलवार), नीमच (04.18/04.20 मंगलवार), मंदसौर (05.00/05.02 मंगलवार), रतलाम (07.10/07.20 मंगलवार) एवं दाहोद (08.43/08.45 मंगलवार) होते हुए मंगलवार को 11.30 बजे वडोदरा पहुंचेगी। यह ट्रेन खातीपुरा से 2 से 30 मार्च तक चलेगी।

इन स्टेशनों पर रुकेगी
ट्रेन दोनों दिशाओं में गोधरा, दाहोद, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौडग़ढ़, भीलवाड़ा, विजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़ और जयपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी (ईकोनॉमी), स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच होंगे।

बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल

ट्रेन संख्या 09019 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 1 मार्च को बांद्रा टर्मिनस से 08.35 बजे रविवार को रवाना होकर दाहोद (18.02/18.04 रविवार), रतलाम (20.10/20.20 रविवार), नागदा (21.46/21.48 रविवार), उज्जैन (22.48/22.50 रविवार), मक्सी (23.26/23.28 रविवार), शुजालपुर (00.28/00.30 सोमवार) एवं सीहोर (00.57/00.59 सोमवार) होते हुए सोमवार को 20.40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 09020- गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल सोमवार 2 मार्च को गोरखपुर से 23.35 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के सीहोर (17.43/17.45 मंगलवार), शुजालपुर (18.19/18.21), मक्सी (19.32/19.34), उज्जैन (20.15/20.17 ) नागदा (21.02/21.04 ) रतलाम (21.52/22.02 मंगलवार) एवं दाहोद (23.22/23.24) होते हुए बुधवार को 09.45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

यहां रहेगा ठहराव
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, दहानू रोड, वापी, वलसाड, नवसारी, उधना, सयान, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर, बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशनों पर रुकेगी।

Related Articles

Write a review