उज्जैन। अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देवासगेट पुलिस ने बताया कि सन्नी पिता गणेश रायकवार निवासी विनोद मिल की चाल में गुरुवार शाम अपने घर में फांसी लगा ली।
घटना के वक्त मां किचन में खाना बना रही थी। वहीं पिता बाहर बैठे हुए थे। शाम को मृतक की भाभी किसी काम से बुलाने के लिए उसे कमरे पर गई तो सन्नी फांसी पर लटका हुआ था। पुलिस ने बताया कि सन्नी पावर लुम में सांचे चलाने का काम करता था। सुसाइड नोट नहीं मिला है।