वास्तु शास्त्र का असर कहीं न कहीं हमारे लाइफ पर पड़ता है। लेकिन कई बार वास्तु शास्त्र के बारे में लोग अनजान रहते है। घर के हर एक चीज से वास्तु शास्त्र जुड़ा होता है। वास्तु शास्त्र का हनारी जिंदगी पर अच्छा और बुरा दोनों ही असर होता है। घर के ईशान कोण दिशा में पूजास्थल बनाना शुभ होता है। ईशान कोण दिशा में हमेशा कलश ने जल भर कर रखना चाहिए। तो आइए जानते है कि 4 ऐसे वास्तु दोष के बारे में जो आपको कंगाल बना सकते हैं।
घर के बाहर कूड़ा
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बाहर कुड़ादान नहीं रखना चाहिए। साथ ही घर के बाहर कूड़ा भी नहीं फेकना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से पड़ोसी दुश्मन बन जाते है। इसलिए कूड़ा घर के बाहर नहीं फेंके न ही कूडादान बाहर रखें।
सूर्यास्त के बाद दान
वास्तु शास्त्र की माने तो सूर्यास्त के बाद दान से आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है। इसलिए सूर्यास्त के बाद किसी को भी दूध,दही,नमक या किसी भी प्रकार का दान नहीं दें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती है।
झूठे बर्तन
रात के समय झूठे बर्तन किचन में रखने से आर्थिक नुकसान होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार रात में बर्तन को साफ करके रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता नहीं आती। साथ ही तरक्की के मार्ग खुल जाते है।
बिस्तर पर खाना
बिस्तर पर खाने की आदत व्यक्ति को कंगाल बना देता है। बिस्तर पर खाने की आदत को बुरी आदत में शामिल किया जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति स्वस्थ नहीं रहता। साथ ही ऐसे व्यक्ति के जीवन में सफलता के मार्ग रुक जाते है। साथ ही कर्ज़ चढ़ सकता है। इसलिए बिस्तर पर खाने की आदत है तो तुरंत बदल डाले।