जन शिक्षण संस्थान द्वारा प्रशिक्षण केंद्रों पर आयोजित की गई प्रतियोगिता
अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन। जी20 जन भागीदारी के तहत जन शिक्षण संस्थान द्वारा शुक्रवार को संस्थान के प्रशिक्षण केन्द्रों पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। जिसमें महिलाओं ने रंगोली बनाकर देशभक्ति और बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का संदेश दिया।
यह आयोजन बहादुरगंज, पंवासा, कंचनपुरा, लक्ष्मीनगर, खाचरौद, नागदा, मोजमखेडी, केसरिया, महिदपुर नलखेडा, शास्त्रीनगर, बडऩगर, घोंसला व चक स्थित प्रशिक्षण केन्द्रों पर आयोजित किए गए। जिसमें स्थानीय महिला बालिकाएं एवं संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त महिला प्रशिक्षणार्थी ने उपस्थित होकर रंगों से देश भक्ति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे संदेश देने वाली आकृतियां रंगोली से बनाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेश राठौर, आत्माराम मालवीय, रेखा भार्गव, हनुमान प्रसाद शर्मा आदि मौजूद थे जिन्होंने बेस्ट रंगोली का चयन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान निदेशक अनिता सक्सेना ने की। इस अवसर पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी दिलीप सिंह चावड़ा, वीणा वादिनी, कुलदीप सिंह देवड़ा, निलेश बौरासी, नाथूलाल वर्मा, सुनील कछोटिया एवं विभिन्न केन्द्रों की प्रशिक्षक कांता विश्वकर्मा, रामकन्या डाबी, अश्विनी भट्ट, विद्या पंाचाल, दिपमाला, प्रियंका शर्मा, पायल जैन, वंशिता परमार, उषा जिंदल, कृष्णा यादव, सीमा शर्मा, सावित्री शर्मा, दीपिका दशोरा, आरती मकवाना, चमेली पांचाल, ममता चौहान, अंजु बगेरिया, सरिता दुबे, आयुषी बैरागी, रानी बी एवं स्थानीया समाजसेवी भी शामिल हुई।