Sunday, October 1, 2023
Homeउज्जैन एक्टिविटीरथ में विराजित होकर निकले भगवान चित्रगुप्त

रथ में विराजित होकर निकले भगवान चित्रगुप्त

गुरुवार शाम भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्य दिवस पर कायस्थ समाज द्वारा चित्रगुप्त जनदर्शन यात्रा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री उद्यान फ्रीगंज से निकाली गई। यात्रा में रथ पर भगवान चित्रगुप्त विराजमान थे और समाज की महिलाएं रैली में दो पहिया वाहनों पर सवार थीं।

पूजन-अर्चन के पश्चात जनदर्शन यात्रा टावर चौक, शहीद पार्क, घासमंडी, गुरुद्वारे से इंदिरा गांधी चौराहा, देवास गेट, कंठाल, गोपाल मंदिर से दानी गेट होकर क्षिप्रा तट स्थित चित्रगुप्त घाट पहुंची, जहां महाआरती के पश्चात समाज की कुटुंब रसोई हुई। इस दौरान समाज जनों को अंगदान के लिए संकल्प पत्र भरने हेतु प्रेरित किया।

समापन के उपरांत अभिनेता गोविंदा की तरह डांस करने वाले डब्बू अंकल का सम्मान किया। साथ ही चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद पशुपति महाराज के प्रवचन भी हुए। कार्यक्रम में कृष्णमंगल सिंह कुलश्रेष्ठ, मोतीलाल श्रीवास्तव, राजकुमार भटनागर, अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव, उर्मिला श्रीवास्तव, अनुपमा श्रीवास्तव आदि सहित समाजजन शामिल हुए।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर