उज्जैन। श्री वल्लभ वैष्णो मंडल, युवा मंडल एवं महिला मंडल द्वारा रविवार को खंडेलवाल धर्मशाला बुधवारिया में धर्म संस्कार शिविर दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
यह शिविर अनुराग मुखिया के सानिध्य में होगा। वैष्णो मंडल द्वारा यह धर्म संस्कार शिविर लगाया जाएगा। बच्चों एवं बड़ों के लिए प्रतियोगिता रखी जाएगी जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। शिविर में भाग लेने के लिए दिपेश शाह एवं उनके साथी अनामिका नीमा, विजय शाह, विश्वास नागर, प्रखर काकानी, मणय नागर, रेखा नीमा, कामिनी शाह, भारती नीमा, बेना नीमा, मनीषा नागर, ज्योति नागर, मनीषा राठी, राजेंद्र शाह, आनंद पुरोहित, वरुण नागर, विशाल नीमा, अमित नागर, अमर दिसावल, हेतल शाह, नूपुर नीमा, वृत्तिका नागर से संपर्क कर सकते हैं।