Popup Image
Advertisement

रांग साइड पर यात्री बसें… फ्रीगंज ब्रिज पर जाम…

दिनभर वाहन चालक तोड़ते हैं ट्रेफिक नियम

Advertisement

यातायात पुलिस भी नहीं करती ठोस कार्रवाई

उज्जैन। बुधवार की शाम को एक यात्री बस फ्रीगंज ब्रिज पर रांग साइड से होकर टावर चौक की ओर जा रही थी। इस बीच सामने से सैकड़ों वाहन सामने से आ रहे थे। बस आधे रास्ते भी नहीं पहुंची कि ब्रिज पर वाहनों का जमावड़ा हो गया। कई वाहन फंस गए। इस बीच एक जागरूक नागरिक के साथ अन्य लोग जोर से चिल्लाए तब जाकर बस चालक ने वाहन पीछे किया और रास्ता क्लीयर हुआ।

Advertisement

यह वाकिया एक दिन का नहीं है। फ्रीगंंज ब्रिज पर दिन में कई मर्तबा ऐसा होता है। दिनभर रांग साइड से वाहन निकलते रहते हैं। मगर कभीकभार ही यातायात पुलिस ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करती हैं। दोपहिया तो ठीक है कई बार तो इस रांग साइड से अफसर भी शासकीय वाहन में बैठकर निकलते देखे गए हैं। किसी को भी परवाह नहीं हैं। बुधवार की शाम को उज्जैन-बदनावर के बीच चलने वाली बस इस रांग साइड से होकर कहां जा रही थी यह तो नहीं पता। लेकिन इस ब्रिज पर बड़े वाहन के इस तरह रांग घुसने से दुर्घटना का भय रहता है।

बेरिकेड्स लगाएं, रस्सी से भी बांधे मगर नहीं सुधरे हालात

Advertisement

फ्रीगंज ब्रिज पर डिवाडर के लिए बेरिकेड्स लगाकर इन्हें रस्सी से बांध भी दिया गया है। लेकिन इसके बाद भी स्थिति जस की तस है। आधे ब्रिज के बाद से ही वाहन चालक रांग साइड पर पहुंचकर सामने से आ रहे वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन जाते हैं। यातायात का अमला आज तक इसका स्थायी हल नहीं ढूंढ पाया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें