राज्य स्तरीय खेल पुरस्कार 2022 का ऐलान

By AV NEWS

राज्य स्तरीय खेल पुरस्कार 2022 का ऐलान

उज्जैन के राजवीर को विक्रम और दीपेश-इन्द्रजीत को एकलव्य पुरस्कार

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने 2022 के राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। उज्जैन के राजवीर को विक्रम पुरस्कार व दीपेश लश्करी और इन्द्रजीत नागर को एकलव्य पुरस्कार के लिए चुना गया है।

साल 2022 के लिए 11 खिलाडिय़ों को एकलव्य, 10 को विक्रम, एक प्रशिक्षक को विश्वामित्र तथा एक खेल हस्ती को लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। एकलव्य पुरस्कार में खिलाडिय़ों को एक लाख रुपये और अन्य श्रेणी में दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है।

एकलव्य पुरस्कार : उज्जैन के दीपेश लश्करी (जिम्नास्टिक) और इन्द्रजीत नागर को (मलखंब) भोपाल की सौम्या तिवारी (क्रिकेट), आस्था दांगी (कयाकिंग-केनोइंग), अमन सिंह बिष्ट (बॉक्सिंग), प्रज्ञा सिंह (फेंसिंग), आशी चौकसे (शूटिंग) और राजगढ़ की रितिका दांगी (सेलिंग), देवास के अभिषेक परिहार (सॉफ्ट-टेनिस), इंदौर की पलक शर्मा (तैराकी), ग्वालियर की खुशबू (हॉकी),खेल में एकलव्य पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

विक्रम पुरस्कार : भोपाल के राजू सिंह (घुड़सवारी), देवास के आदित्य दुबे (सॉफ्ट-टेनिस), सीहोर की नीतू वर्मा (क्याकिंग-केनोइंग), अशोकनगर के भूरक्षा दुबे (वूशु), रायसेन की प्रगति दुबे (शूटिंग), इंदौर के सुबोध चौरसिया (सॉफ्टबाल) एवं आवेश खान (क्रिकेट), ग्वालियर के नीरज राणा (हॉकी) तथा धनंजय दुबे (टेनिस) (दिव्यांग वर्ग में) तथा उज्जैन के राजवीर सिंह पंवार के नामों की घोषणा हुई है।

विश्वामित्र और लाइफटाइम अचीवमेंट : भोपाल की बैंडमिंटन कोच रश्मि मालवीय को विश्वामित्र पुरस्कार के लिए चुना गया है।

Share This Article