Advertisement

रात को चाय बनाकर पिलाई सुबह फांसी पर झूलती मिली

उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र की अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी में रहने वाली ३३ वर्षीय महिला ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन जागे तो वह फांसी के फंदे पर लटक रही थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

मृतका का नाम नीलोफर काजी निवासी अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी है। उसके भाई शोएब अहमद ने बताया कि उसे किसी तरह की परेशानी नहीं थी। मंगलवार रात को नीलोफर ने सबको चाय बनाकर पिलाई थी और फिर सोने चली गई। बुधवार सुबह जब घरवाले जागे तो वह फांसी के फंदे पर झूल रही थी। इसके बाद चिमनगंज मंडी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को चरक अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

तलाक हो चुका था: मृतका के भाई शोएब अहमद ने बताया कि नीलोफर की शादी ८ साल पहले शाजापुर में हुई थी। उसका तलाक भी हो चुका था और वह हमारे साथ रहती थी। उसकी एक बेटी है। उसे किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी, फिर भी उसने यह जानलेवा कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं है। ना ही उसने कोई सुसाइड नोट छोड़ा है। उसकी मौत से पूरा परिवार स्तब्ध है।

Advertisement

Related Articles

Write a review