रात को मां व भाई के साथ खाना खाया और लगा ली फांसी
उज्जैन। हीरामिल की चाल में रहने वाले युवक ने रात में मां व भाई के साथ खाना खाया और फांसी लगाकर आत्महतया कर ली। सुबह छोटे भाई ने फंदे पर उसका शव देखकर पुलिस को सूचना दी। रोहित पिता अशोक शर्मा 27 वर्ष निवासी हीरामिल की चाल मजदूरी करता था।
रात में उसने मां और भाई अजय के साथ खाना खाया व कमरे में सोने चला गया। सुबह 7 बजे अजय उसे जगाने पहुंचा तो देखा रोहित फांसी के फंदे पर लटका था।
अजय ने बताया कि रोहित ने साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। देवासगेट पुलिस को इसकी सूचना दी और शव को पीएम के लिये अस्पताल लेकर आये। रोहित ने किन कारणों के चलते फांसी लगाई इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं थी उनका कहना था कि रोहित मजदूरी करता था और शराब भी पीता था।
किशोरी को खेत में ले जाकर दुष्कर्म
उज्जैन। उण्डासा में रहने वाली किशोरी के साथ गांव के युवक ने ही खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। चिमनगंज थाना पुलिस ने मामले में युवक के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म सहित पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि उण्डासा में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी 8 वीं की छात्रा है।
वह मोटर चालू करने गई थी तभी गांव में रहने वाला युवक अर्जुन पिता मदन उसे जबरन खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। किशोरी द्वारा शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण एकत्रित हो गये जिन्हें देखकर अर्जुन भाग गया। किशोरी परिजनों के साथ थाने पहुंची और बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कराया है।