Notice: Undefined variable: _SESSION in /home/u937512882/domains/avnews.in/public_html/index.php on line 1
रात 11 बजे विवाद में युवक की हत्या
Sunday, October 1, 2023
Homeउज्जैन समाचाररात 11 बजे विवाद में युवक की हत्या

रात 11 बजे विवाद में युवक की हत्या

पुलिस को खबर ही नहीं, 12 घंटे बाद पहुंची घटनास्थल पर

रात 11 बजे विवाद में युवक की हत्या

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन महिदपुर थाने के ग्राम सिपावरा में रात 11 बजे 8-10 बदमाशों ने एक युवक की डंडे और पाइप से हत्या कर दी। उसका चचेरा भाई गंभीर घायल है। महिदपुर पुलिस का कहना है कि थाने में केस दर्ज नहीं हुआ है हमें 12 घंटे तक सूचना ही नहीं मिली।

जीवन राठौर पिता भंवरलाल 32 वर्ष निवासी सिपावरा थाना महिदपुर और उसके भाई भदर को परिजनों ने रात 11 बजे गंभीर हालत में उज्जैन के प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां सुबह 5 बजे जीवन राठौर की मृत्यु हो गई और भादर का उपचार जारी है। जीवन के भाई राहुल को भादर ने बताया कि रात 9 बजे गांव में रहने वाले सेवाराम के साथ बैठकर शराब पी रहे थे तभी उससे विवाद हुआ था।

सेवाराम ने 8-10 लोगों को बुलाया और उनके साथ मिलकर डंडे व पाइप से जीवन और भादर पर हमला बोला। जीवन राठौर खेती करता था और उसके 4 बच्चे हैं। उसका सेवाराम से किस बात को लेकर विवाद हुआ इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है।

इधर महिदपुर पुलिस ने बताया कि सिपावरा में झगडे की सूचना सुबह मिली थी। कुसुम मैडम जांच के लिये गई हैं। अभी मामले में केस दर्ज नहीं हुआ है, कुसुम मैडम ने फोन पर बताया कि मारपीट की सूचना पर जांच करने आई थी लेकिन अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है।

मारपीट में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है एक घायल है लेकिन वह कौन हैं यह भी पता नहीं चल पाया है। घटना के 12 घंटे तक पुलिस को जानकारी नहीं होने के प्रश्न पर कुसुम मैडम का कहना था कि अधिक जानकारी थाना प्रभारी दे सकते हैं। फिलहाल घटना का कारण सामने नहीं आया है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर