Sunday, September 24, 2023
Homeउज्जैन एक्टिविटीरामघाट पर 1008 दीप प्रज्जवलित किए

रामघाट पर 1008 दीप प्रज्जवलित किए

उज्जैन। वीर पराक्रमी ब्राह्मणों के आराध्य देव भगवान परशुरामजी की जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को विश्व ब्राह्मण संघ एवं रामघाट तीर्थ पुरोहित महासभा द्वारा रामघाट पर 1008 दीप प्रज्जवलित किए।

विश्व ब्राह्मण संघ के जिलाध्यक्ष पं. रितेश त्रिवेदी ने बताया कि रामघाट पर 1008 दीप प्रज्जवलित कर परशुराम जयंती महोत्सव का आगाज किया।

मुख्य अतिथि महाकालेश्वर मंदिर समिति सदस्य पुजारी राम शर्मा, अभा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र चतुर्वेदी, पं. विजय व्यास, पं. गौरव उपाध्याय, अजय जोशी कुंडवाले, जय जोशी, विजय जोशी, मोहित त्रिवेदी, यश जोशी, अमृतेष त्रिवेदी, आनंद जोशी, पं. अजय व्यास, पं. गोपाल शर्मा, पं. लोकेश व्यास, पं. राजेश त्रिवेदी आदि ने महाआरती की।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर