राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 62 खिलाड़ियों खेल पुरस्कार से सम्मानित कर रहे हैं। राष्ट्रपति भवन में चल रहे समारोह में 12 को खेल रत्न, 35 को अर्जुन और 10 को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से नवाजा गया। अवॉर्ड की शुरुआत सबसे पहले टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा से हुई।
इन खिलाड़ियों को मिला खेल रत्न अवॉर्ड
- नीरज चोपड़ा (जेवलिन)
- रवि कुमार (पहलवान)
- लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाज)
- पीआर श्रीजेस (हॉकी)
- अवनी लेखरा (निशानेबाज)
- सुमित अंतिल (जेवलिन)
- प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन)
- मनीष नरवाल (शूटर)
- मिताली राज (क्रिकेटर)
- सुनील क्षेत्री (फुटबॉल)
- मनप्रीत सिंह (हॉकी)
इन खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
- अरविंदर सिंह (एथलेटिक्स)
- सिमरनजीत कौर ( मुक्केबाज)
- शिखर धवन (क्रिकेटर)
- मोनिका (हॉकी)
- वंदना कटारिया (हॉकी)
- संदीप नरवाल (कबड्डी)
- अभिषेक वर्मा (शूटर)
- अंकिता रैना (टेनिस)
- दीपक पूनिया (कुश्ती)
- दिलप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, रुपिंदरपाल सिंह, अमित रोहिदास, सुमित (हॉकी)
- बीरेन्द्र लाखरा, नीलकांत शर्मा, हार्दिक सिंह, मंदीप सिंह, विवेक सागर, समसेर सिंह (हॉकी)
- ललित कुमार, वरुण कुमार, सिमरजीत सिंह (हॉकी)
- योगेश, निशाद कुमार, प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स)
- सुहास यथिराज (बैडमिंटन)
- सिंघराज अढ़ाना (शूटर)
- भाविना पटेल (टेबल टेनिस)
- हरविंदर सिंह, सरत कुमार (पैरा एथलेटिक्स)
इनको मिला द्रोणाचार्य पुरस्कार
- प्रीतम सिवच (हॉकी कोच)
- जयप्रकाश नौटियाल (पैराशूटिंग कोच)
- सुब्रमण्यम रमन (टेबल टेनिस कोच)
- डॉ. तपन कुमार (तैराकी कोच)
- राधाकऋष्णन नायर पी (एथलेटिक्स कोच)
- संध्या गुरुंग (मुक्केबाजी कोच)
- सरकार तलवार (क्रिकेट कोच)
- असन कुमार (कबड्डी कोच)
- टीपी औसेफ (एथलेटिक्स कोच)