Sunday, October 1, 2023
Homeउज्जैन एक्टिविटीराही ने मानवीय मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया

राही ने मानवीय मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया

अक्षरविश्व न्यूज.उज्जैन। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पत्रकार मानसिंह राही की 39वीं पुण्यतिथि पत्रकार कॉलोनी स्थित मानसिंह उद्यान के सभागार में मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके जीवन पर अपने विचार रखें।

मुख्य वक्ता पत्रकार रमेश दीक्षित ने स्व. राही के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सर्वहारा वर्ग के प्रवक्ता और तेजस्वी पत्रकार थे। उन्होंने जीवन भर संघर्ष किया लेकिन मानवीय मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया। आजादी के आंदोलन में निर्भिकता से कलम चलाई। उनकी पत्रकारिता और सहित्य में आम आदमी की पीड़ा परिलक्षित होती है। मजदूर आंदोलन में उन्होंने धन्ना सेठों के खिलाफ बगावत का बिगुल बजाया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. अवधेशपुरी परमहंस ने कहा जो लोग समाज के लिए जीते हैं उन्हें समाज कभी भूल नहीं पाता। स्व. राही का जीवन समाज के लिए समर्पित रहा। विशेष अतिथि माधव महाविद्यालय के पूर्व प्रो. डॉ. राजेश ढांड ने कहा कि राही जी की कविता में बोधगम्यता के साथ सामाजिक संदेश भी है।

वे सर्वहारा वर्ग में सदैव जीवित रहेंगे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक यादव, प्रशासनिक अधिकारी जेसी बोरासी, पत्रकार कपूरचंद यादव आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन कवि नरेंद्र सिंह अकेला ने किया। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. दिनेश शाह और नरेश सिंह भदौरिया को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सुगनचंद जैन, अनिल पांचाल, राजेंद्र जैन, मानसिंह शरद, नन्दकिशोर पांचाल ने काव्य सुमन अर्पित किए। आयोजन समिति की ओर से कमल सिंह राही, भीमसिंह राही, कृष्ण सिंह, गोविंद सिंह, उमासिंह, रचनासिहं, अंजुसिंह, अजय व्यास, मनोज त्रिवेदी, मनसुख मेहरवाल, शोभा श्रीवास्तव, अंजू जाटवा, राजेंद्रसिंह राठौर, संजीवसिंह, मनोज ठाकुर, हेमन्त विजयवर्गीय, मन गोपाल श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, अरुण शर्मा, ओमप्रकाश पाल, श्याम वर्मा, धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, महेश निगम, विजय उपाध्याय और शकुंतला कुशवाह ने श्रद्धांजलि अर्पित की। आभार पूर्व एसडीएम अर्जुन सिंह राही ने व्यक्त किया।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर