Monday, December 11, 2023
Homeहेल्थ एंड फिटनेसरीढ़ की हड्डी शरीर के लिए सबसे महत्वपूर्ण, ऐसे बनाएं इसे मजबूत 

रीढ़ की हड्डी शरीर के लिए सबसे महत्वपूर्ण, ऐसे बनाएं इसे मजबूत 

हमारा शरीर हमारी रीढ़ की हड्डी पर ही टिका होता है। इसके बिना आप खुद को सीधा नहीं रख सकते या खड़े भी नहीं हो सकते। यह आपके शरीर को संरचना और सहारा देता है। यह आपको स्वतंत्र रूप से घूमने और फ्लेक्सिबिलिटी के साथ झुकने का सहारा देता है। रीढ़ की हड्डी नसों का एक स्तंभ है जो आपके मस्तिष्क को आपके शरीर के बाकी हिस्सों से जोड़ती है, जिससे आप अपनी एक्टिविटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। रीढ़ की हड्डी के बिना आप अपने शरीर के किसी भी हिस्से को हिला नहीं सकते और आपके अंग काम नहीं कर सकते। यही कारण है कि यदि आप फिट और एक्टिव लाइफ चाहते हैं तो अपनी रीढ़ की हड्डी को स्वस्थ रखना जरुरी है। आइये हम आपको बताते हैं कि आप ये कैसे कर सकते हैं। 

ऐसे रखें रीढ़ की हड्डी का ध्यान 

सोते समय दें पूरा आराम 

सोते समय या फिर लेटते समय अपनी रीढ़ की हड्डी को पूरी तरह से आराम दें। सोते समय भी अगर आप इसे आराम की मुद्रा में नहीं रखते हैं, तो इससे कई परेशानियां हो सकती हैं। रीढ़ को आराम देने के लिए आप अच्छे गद्दे और तकिए का इस्तेमाल करें।

कोर एक्सरसाइज 

रीढ़ की हड्डी को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए नियमित रूप से कोर एक्सरसाइज करें। इससे आपकी मांसपेशियां टोन होती हैं। साथ ही यह रीढ़ की हड्डी को फ्लेसिबल और मजबूत बनाए रखने में आपकी मदद कर सकता है। 

अच्छे जूते पहने 

दरअसल, आपके द्वारा पहने जाने वाले जूते आपकी पीठ के निचले हिस्से को सहारा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में अगर जूते का बेस अच्छा न हो, तो इसका असर आपकी कमर और पीठ पर पड़ता है। इसलिए ध्यान रखें कि हमेशा एड़ियों को आराम देने वाले जूते पहनें।

पीठ की मालिश

मसाज शरीर को आराम देने के लिए किया जाता है। इससे शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर तरीके से हो सकता है। इससे आपके पीठ की मांसपेशियों को आराम मिलता है। इसलिए नियमित रूप से पीठ की मसाज करें। 

एक पोजीशन में न बैठें

खड़े होने की तुलना में बैठने से रीढ़ की डिस्क परलोड पड़ता है। इसलिए लंबे समय तक एक जगह या एक पोजीशन बैठने से पीठ में दर्द की स्थिति पैदा हो सकती है या बढ़ सकती है। कोशिश करें कि बीच-बीच में थोड़ी देर के लिए खड़े हो जाएं। इसके अलावा बैठने के लिए हमेशा आरामदायक कुर्सी का चुनाव करें।

डाइट में शामिल करें ये चीजें 

हरी पत्तेदार सब्जियां 

माना जाता है कि हरी पत्तेदार सब्जियां सभी मर्ज की दवा है. यह हमारे शरीर की रीढ़ की हड्डी मजबूत करने में अहम योगदान निभाती है।  हरी पत्तेदार सब्जियों में आप पालक रोज खा सकते हैं। दरअसल, हरी पत्तेदार सब्जियों में पोषक तत्व काफी मात्रा में मौजूद होता है, जो हड्डी को मजबूती प्रदान करने में अहम होती हैं। 

नट्स 

इसके साथ ही रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए आप बादाम और अखरोट जैसे नट्स खा सकते हैं। दरअसल, बादाम, कैल्शियम और विटामिन-ई का अच्छा स्रोत है। माना जाता है कि अखरोट में अन्य नट्स की तुलना में ओमेगा-3 एस होते हैं। 

तिल का बीज 

अपने आहार में तिल का बीज मिलाएं। यह ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने का सबसे अच्छा उपाय है। दरअसल, तिल का बीज कैल्सियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों के लिए बेहद ही फायदेमंद हैं।

अनानास भी फायदेमंद 

अनानास में मैंगनीज होता है, जो ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद करता है। दरअसल, शरीर में मैंगनीज की कमी से जोड़ों में दर्द और हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। इसलिए खाना खाने से पहले एक छोटी कटोरी अनानास का सेवन जरूर करें।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर